Mahashivratri Ujjain LIVE : बाबा महाकाल की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना, महाशिवरात्रि पर भक्तों से कही ये बात
बाबा महाकाल की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव…Mahashivratri Ujjain LIVE: CM Dr. Mohan Yadav took shelter of Baba Mahakal, Chief Minister

Mahashivratri Ujjain LIVE | Image Source | IBC24 Customise
- बाबा महाकाल की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव,
- मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना,
- मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर भक्तों को दी बधाई
उज्जैन : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि और विक्रम महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
महाकाल की नगरी में भक्तों का उत्साह
महाशिवरात्रि के दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा की बाबा महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे... आज विक्रम महोत्सव का भी प्रारंभ हो रहा है... दोनों पर्वों की कृपा प्रदेशवासियों पर बरस रही है। मेरी सरकार की ओर से सभी को बधाई।
सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा
"शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं शिव काल हैं, शिव महाकाल हैं..." आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण के लिए प्रार्थना की। ।। हर हर महादेव।।
महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक आयोजित किया गया। हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। महाशिवरात्रि के साथ विक्रम महोत्सव का शुभारंभ भी हुआ, जो उज्जैन की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ा हुआ पर्व है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती का आयोजन किया जाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mahashivratri Ujjain LIVE: CM Dr. Mohan Yadav took shelter of Baba Mahakal
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm