Ujjain Theft Video Viral: महाकाल की नगरी में दिनदहाड़े चोरी! इंजीनियर के घर के बाहर से उड़ाई बाइक, CCTV फुटेज में चोरों की करतूत आई सामने
महाकाल की नगरी में दिनदहाड़े चोरी…Ujjain Theft Video Viral: Theft in broad daylight in the city of Mahakal! Bike stolen from outside
- उज्जैन में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात,
- सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश,
- इलाके में पहले भी कर चुके हैं चोरी,
उज्जैन: Ujjain Theft Video Viral: शहर के वल्लभ नगर इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरी की यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें दो बदमाशों को एक घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर कुछ ही मिनटों में फरार होते देखा जा सकता है।
Ujjain Theft Video Viral: घटना रविवार दोपहर करीब 2:40 बजे की बताई जा रही है। बाइक के मालिक संदीप सोलंकी, जो पेशे से इंजीनियर हैं उस समय अपने ऑफिस गए हुए थे। जब वे शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें चोरी की पूरी घटना साफ नजर आई।
Ujjain Theft Video Viral: चौंकाने वाली बात यह है कि यही बदमाश इससे पहले भी 2 और 4 मई को इसी इलाके में दो और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जब संदीप सोलंकी ने बदमाशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचानते हुए बताया कि ये चोर पहले भी माधव नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लिप्त रह चुके हैं।
Ujjain Theft Video Viral: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बाइक चोरी की घटना रविवार, 2:40 बजे दोपहर को हुई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Theft Video Viral: Theft in broad daylight in the city of Mahakal
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm