कार से टकराकर स्कूली वाहन पलटने से 10 बच्चे घायल

कार से टकराकर स्कूली वाहन पलटने से 10 बच्चे घायल

कार से टकराकर स्कूली वाहन पलटने से 10 बच्चे घायल
Modified Date: September 20, 2024 / 01:36 pm IST
Published Date: September 20, 2024 1:36 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खराद गांव के पास शुक्रवार को एक स्कूली वाहन, एक कार से टकराने के बाद पलट गया जिससे उसमें सवार 10 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब ‘स्टार इंटरनेशनल स्कूल’ की एक वैन विभिन्न गांवों से 18 स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल 10 बच्चों को पड़ोस के शामली जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आयुष (15), प्रियांशु (14) और आर्यन (12) की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि स्कूल वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक कपिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं राजेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में