लखनऊ के गोमती नगर में हुई सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय लड़के की मौत

Ads

लखनऊ के गोमती नगर में हुई सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय लड़के की मौत

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 07:31 PM IST

लखनऊ, 16 मार्च (भाषा) राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट सड़क दुर्घटना में 16 साल के लड़के की मौत हो गई।

थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी ने सोमवार को बताया कि रविवार को मोटरसाइकिल सवार नैतिक (16) जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट संख्या चार से गेट नंबर पांच की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पहले एक स्कूटी से टकराई और उसके बाद एक अन्य वाहन से भी उसकी टक्कर हो गई।

अवस्थी ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार, स्कूटी सवार और दूसरे वाहन का मालिक भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया।

अवस्थी ने बताया कि मृतक के परिवार ने उसके शव का पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद रविवार को ही शव उन्हें सौंप दिया गया।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब