शामली में 18 साल की लड़की की गला घोंटकर हत्या

Ads

शामली में 18 साल की लड़की की गला घोंटकर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 09:57 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 09:57 AM IST

शामली (उप्र), दो जुलाई (भाषा) जिले के कांधला कस्बे में अज्ञात लोगों ने 18 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मृतक लड़की की पहचान हिना पुत्री अहसान के रूप में हुई, जो बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दो अज्ञात लोग घर में घुस आए, उन्हें बंदूक की नोक पर दूसरे कमरे में बंधक बना लिया और घटनास्थल से भागने से पहले उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों को संदेह है कि हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने कहा कि मकसद अभी तक स्थापित नहीं हुआ है और सभी कोणों से जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर

वैभव

वैभव