सुलतानपुर, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस ने मंगलवार को 205 प्रतिबंधित ‘इंडियन फ्लैपशेल’ कछुएं बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने यहां बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग हनुमानगंज बाईपास से लगभग 500 मीटर आगे वाराणसी मार्ग पर बोरे और बैग में कछुए लेकर खड़े हैं।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के पास से आठ बोरियों में दुर्लभ ‘इंडियन फ्लैपशेल’ प्रजाति समेत कुल 205 कछुए बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि वे कछुओं का अवैध शिकार और व्यापार करते हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा सं. सलीम जितेंद्र
जितेंद्र