Gariaband Murder Case: चाय-नाश्ते की दुकान पर खूनी खेल, दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या, महज इतनी सी बात पर आरोपी ने ब्लेड से काट दिया गला
Gariaband Murder Case: चाय-नाश्ते की दुकान पर हुए विवाद में देवीसिंह यादव ने होटल की मालकिन छबिता यादव की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी।
Gariaband Murder Case/image source: ibc24 file image
- गांव में पैसे के विवाद में महिला की हत्या
- आरोपी ने ब्लेड से गला रेतकर वारदात को दिया अंजाम
- बचाव करने पहुंचे पति और दो बेटे भी हुए घायल
Gariaband Murder Case: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा, प्रदेश के कई जिलों में हर रोज हत्या, रेप, चाकूबाजी, चोरी जैसे घटनाएं सामने आ रही है, जिससे अब आम आदमी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी बीच गरियाबंद जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पैसे के विवाद में महिला की ब्लेड से हत्या कर दी गई है।
आरोपी ने ब्लेड से काट दिया गला
मिली जानकारी के मुताबिक, देवभोग के दीवानमुडा गांव में चाय-नाश्ते की दुकान पर पैसे को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय देवीसिंह यादव ने होटल की मालकिन छबिता यादव की ब्लेड से गला रेतकर हत्या (Gariaband Murder Case) कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति और दो बेटे भी घायल हुए। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे धर धरदबोचा है।
पति और दो बेटे घायल
गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानमुडा गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले पूरीत यादव की पत्नी और छबिता यादव सुबह दुकान में काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव का देवीसिंह यादव नाश्ता करने पहुंचा। पैसे को लेकर विवाद हुआ तो छबिता ने उसे डाट डपट की। इससे नाराज आरोपी घर से ब्लेड लेकर वापस आया और छबिता का हाथ मरोड़कर गले पर हमला (Gariaband Murder Case) कर दिया। बचाव करने पहुंचे पति पूरीत और बेटा हेमंत भी घायल हुए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छबिता को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने घेराबंदी कर ओरोपी को पकड़ा पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय मे प्रस्तुत किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- Jija Sali Love Story: जीजा बनकर घर आता था प्रेमी! फिर महिला के साथ करता था सेक्स, पति ने दोनों को पकड़ा तो किया ये हाल
- CJI Surya Kant On SC Virtual Hearing: क्या अब घर बैठे होगी कोर्ट की सुनवाई? CJI सूर्यकांत ने ऑनलाइन हियरिंग पर कही ये बड़ी बात, जानिए आप भी..
- Balod Car Me 65 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाई नोटों से भरी कार, डिक्की खोलते ही पुलिस का चकराया माथा, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
- Satna Husband Wife Suicide: हत्या या फिर कुछ और…. घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान
- CM Vishnu Deo Sai Appeal: नौतपे पर पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सीएम साय ने जताई चिंता, प्रदेशवासियों से की खास अपील, दी ये जरूरी सलाह
- Bhopal Suicide News : युवक ने बड़ा तालाब में लगाई छलांग | पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की कोशिश
- Samarth Singh Twisha Sharma Case : 7 दिन की रिमांड खत्म होते ही CBI के कब्जे में समर्थ! हाईकोर्ट में सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई शुरू, क्या आज जाएँगी जेल या मिलेगी बेल?

Facebook


