UP Road Accident News: तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ भीषण हादसा
UP Road Accident News: बुलंदशहर जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई।
Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत।
- मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं शामिल।
UP Road Accident News: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर लौटते समय हुआ हादसा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तम कुमार (45), उनकी पत्नी उर्मिला (40) और बच्चे निशान्त (आठ), दिशा (छह) एवं अनायरा (छह) के रूप में हुई है (UP Road Accident News) जो धमैडा कीरत गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार किसी से मोटरसाइकिल लेकर खुर्जा गए थे और लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
UP Road Accident News: एसएसपी के अनुसार, मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुलिस का कहना है कि मौके से हरियाणा नंबर की एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है, जिसके आधार पर ट्रक की तलाश की जा रही है। जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। (UP Road Accident News) इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony: तमिलनाडु में होने जा रही है ‘विजय’ युग की शुरुआत, थलापति लेंगे सीएम पद की शपथ, पूरे कार्यक्रम की जानकारी जानें यहां
- Narayanpur ITBP Accident: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय बल के जवान भीषण सड़क हादसे का शिकार, कई घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा?
- Nishant Kumar Viral Video: “अल्लाह का आशीर्वाद” लेकर नीतीश के बेटे ने संभाला कामकाज.. जमकर वायरल हो रहा बिहार के नए हेल्थ मिनिस्टर का ये Video, आप भी देखें

Facebook


