शामली जिले में 60 वर्षीय एक महिला की बेटे ने की हत्या

Ads

शामली जिले में 60 वर्षीय एक महिला की बेटे ने की हत्या

  •  
  • Publish Date - August 21, 2024 / 08:13 PM IST,
    Updated On - August 21, 2024 / 08:13 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को 60 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे ने मामूली विवाद के बाद कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि जिले में झिंझाना थाना क्षेत्र के चोसाना कस्बे में शाजो (60) पर उसके बेटे शाबान (26) ने फावड़े से हमला कर दिया। घटना के पहले दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। महिला ने अपने बेटे शोबन को घर में रहने के लिए कहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में शोबन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार