उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए आवासों को स्वीकृति मिली

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए आवासों को स्वीकृति मिली

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए आवासों को स्वीकृति मिली
Modified Date: August 10, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: August 10, 2026 10:29 pm IST

लखनऊ, 10 अगस्‍त (भाषा) उत्‍तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए आवासों को स्वीकृति मिली है। यहां सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार मुख्य सचिव एस पी गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक में 137 नगर निकायों में 73,184 आवासों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।

बयान के अनुसार योजना के तहत लाभार्थियों को अपनी जमीन पर मकान बनाने में सहयोग प्रदान किया जाता है। इसे लाभार्थी-नेतृत्व वाला व्यक्तिगत मकान निर्माण (बीएलसी) कहा जाता है।

इस स्वीकृति के साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल स्वीकृत आवासों की संख्या 4,88,526 हो जाएगी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं का कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया।

भाषा आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में