संभल में फूस की झोपड़ी में आग लगने से चार साल का बच्चा जिंदा जल गया

संभल में फूस की झोपड़ी में आग लगने से चार साल का बच्चा जिंदा जल गया

संभल में फूस की झोपड़ी में आग लगने से चार साल का बच्चा जिंदा जल गया
Modified Date: April 15, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: April 15, 2026 6:49 pm IST

संभल (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में बुधवार को फूस की एक झोपड़ी में आग लगने से चार साल का एक बच्चा जिंदा जल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना नंदरौली गांव में उस समय घटी जब बच्चे के माता-पिता पास के खेत में गेहूं काट रहे थे।

तहसीलदार (गुन्नौर) रवींद्र गौतम ने बताया कि रवींद्र का बेटा प्रवेश झोपड़ी के अंदर सो रहा था तथा अचानक छप्पर में आग लग गई। उन्होंने कहा कि बच्चा अंदर फंस गया था और मदद पहुंचने से पहले ही जलकर मर गया।

गौतम ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। प्रशासन सरकारी मानदंडों के अनुसार पीड़ित परिवार को हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।’’

थाना प्रभारी (गुन्नौर) राजीव कुमार मलिक ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद एक पुलिस टीम ने गांव का दौरा किया।

थाना प्रभारी ने कहा,‘‘हम परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। उनके बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

सोशल मीडिया के जरिए जारी एक बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परिवार को बिना किसी देरी के आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में