उप्र: शाह, आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
उप्र: शाह, आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, 18 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर कस्बे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का एक मामला सोमवार को सामने आया था।
उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने पर मामले की जांच के बाद पुलिस ने शाहनवाज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं सलीम सुरभि
सुरभि

Facebook


