स्वस्थ शरीर और बुद्धि से ही समृद्ध राष्ट्र संभव: योगी आदित्यनाथ
स्वस्थ शरीर और बुद्धि से ही समृद्ध राष्ट्र संभव: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि एक समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र की संकल्पना तभी सिद्ध होती है जब हमारा मन, मस्तिष्क एवं शरीर स्वस्थ होता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने “एक्स” पर पोस्ट किया, “प्रदेश वासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने लिखा, “एक समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र की संकल्पना तभी सिद्ध होती है जब हमारा मन, मस्तिष्क एवं शरीर स्वस्थ होता है।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई पीएम-जय, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना जैसी अनेक जीवन रक्षक एवं युगांतरकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच प्राप्त हो रहा है, आज ‘नया भारत’ स्वस्थ और समृद्ध बन रहा है।
भाषा आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


