भदोही (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर एक महिला और पुरुष मृत मिले हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार महिला और पुरुष की किसी ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
सुरियावां के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे हुई l
उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म के समीप पैंट-शर्ट पहने एक पुरुष और साड़ी पहनी एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की सूचना मिलने पर शव मुर्दाघर में ले जाये गये।
थाना प्रभारी के अनुसार दोनों की उम्र 40 साल के आस-पास आंकी गई है।
त्रिपाठी ने कहा कि दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी और न दोनों के पास ऐसी कोई चीज मिली जिसके आधार पर पहचान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द मनीषा राजकुमार
राजकुमार