बुलंदशहर जिले में उतरते वक्त बस के पहिये के नीचे आयी युवती, हुई मौत

Ads

बुलंदशहर जिले में उतरते वक्त बस के पहिये के नीचे आयी युवती, हुई मौत

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 08:03 PM IST

बुलंदशहर (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) बुलंदशहर जिले के पहासू क्षेत्र में सोमवार को बस से उतरने के दौरान पैर फिसलने के कारण एक युवती की पहिये की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बस से खुर्जा से पहासू आ रही सोनम (20) करौरा गांव के पास जब बस से उतर रही थी, तभी असंतुलित होकर गिर जाने से वह बस के पहिये के नीचे आ गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सोनम की मौके पर ही मौत हो गयी।

चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार