उप्र के कुशीनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

उप्र के कुशीनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

उप्र के कुशीनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत
Modified Date: April 8, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: April 8, 2026 4:56 pm IST

कुशीनगर (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया- घुघुली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की की मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान अर्जुन यादव (31) के तौर पर हुयी है और वह जिले के फुलवरिया गांव का रहने वाला था ।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात अर्जुन अपने घर से रायपुर चौराहा के लिए पैदल आधा किलोमीटर पहुंचा था कि नेबुआ नौरंगिया – घुघुली मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोग घायल अर्जुन को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में