पति की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े की नहर में फेंके

पति की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े की नहर में फेंके

पति की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े की नहर में फेंके
Modified Date: July 28, 2023 / 10:19 pm IST
Published Date: July 28, 2023 10:19 pm IST

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई (भाषा) जिले के गजरौला इलाके में घरेलू हिंसा से परेशानी पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर सीमेंट की दो बोरियों में भरकर उन्हें नहर में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को महिला की निशानदेही पर पति के शव के टुकड़े और खून से सने कपड़ों को घर से 10 किलोमीटर दूर बरामद कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गजरौला के शिवनगर गांव निवासी दुलारो देवी ने अपने पति रामपाल (60) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और शव को बोरियों में भरकर नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गजरौला थाने की पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि उसने घरेलू हिंसा से परेशान होकर यह कदम उठाया।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में