Akhilesh Yadav Latest Statement / Image Source : FILE
Akhilesh Yadav Latest Statement: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। अखिलेश ने EVM, वोटर लिस्ट, कानून व्यवस्था, बिजली संकट, स्मार्ट मीटर और जेवर एयरपोर्ट जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा है। साथ ही अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कई बड़े वादे भी किए। अखिलेश यादव ने जनता से वादा करते हुए कहा कि, आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। (Akhilesh Yadav Latest Statement) उन्होंने आगे कहा कि, लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की चेतक के साथ भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसमें सोने का भाला भी होगा।उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में हम क्षत्रिय समाज का सम्मान रखेंगे।
वहीं अपने बयान में अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि, देश में मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया काम कर रहा है और विपक्ष को इसके खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। अखिलेश ने कहा कि, सुल्तानपुर के अशिक्षित नंदलाल निषाद के नाम पर form 7 भरवाकर वोट कटवाए जा रहे थे। हमने शिकायत की थी, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सरोजनीनगर में एक व्यक्ति के नाम पर सैकड़ों शिकायतें हुईं, उस पर आयोग ने क्या कार्रवाई की है। इसीलिए हम कह रहे हैं कि अब किसकी क्रेडिबिलिटी पर भरोसा करें। (Akhilesh Yadav Latest Statement) जैसे इंग्लैंड ने बैलेट से वोटिंग कराई है, वैसे हम भी कर सकते हैं। हम एक दिन ईवीएम को हटाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि SIR के बाद वोटर लिस्ट में एक ही नाम के कई वोट हैं। ऐसा हर विधानसभा में हुआ है। अब अगर ऐसा चुनाव में होगा तो ये Doubling Tripling वोट कहां जाएंगे। ये कैसा रिवीजन कर रहे हैं।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि, सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और जनता महंगाई की मार झेल रही है। अखिलेश ने दावा किया कि जल्द डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ सकती हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को जीरो कर दिया है। NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा SC-ST समाज पर अत्याचार की घटनाएं हुई हैं।
अखिलेश यादव ने महिलाओं और शिक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर KG से PG तक बेटियों की पढ़ाई मुफ्त की जाएगी। (Akhilesh Yadav Latest Statement) जेवर एयरपोर्ट और बिजली संकट को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन सिर्फ बेचने के लिए किया गया है और बीजेपी भविष्य में इसे भी निजी हाथों में सौंप देगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र से मिलने वाली बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया और न ही बिजली उत्पादन बढ़ाया, (Akhilesh Yadav Latest Statement) लेकिन लोगों पर स्मार्ट मीटर थोप दिए गए। INDIA गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन मजबूत रहेगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-