Gadar 3 Ameesha Patel: ‘थिएटर में फिर मचेगा हंगामा..’, एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने गदर 3 को लेकर दिया ऐसा अपडेट, फैंस हुए बेकाबू
Gadar 3 Ameesha Patel: बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘गदर’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस Ameesha Patel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए ‘Gadar 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
amisha patel/ image source: ibc24 file image
- गदर 3 पर बड़ा अपडेट
- अमीषा पटेल ने किया कन्फर्म
- थिएटर में हंगामा मचेगा
Gadar 3 Ameesha Patel: एंटरटेरमेंट डेस्क: बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘गदर’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस Ameesha Patel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए ‘Gadar 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अमीषा ने साफ तौर पर कन्फर्म किया कि ‘गदर 3’ जरूर बनेगी और जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी तो जबरदस्त धमाका करेगी। उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
GADAR 3 will come fr sure and JAB aayegi . Theatre mein hungama mach Jayega . With audiences love and gods blessings .. 500 cr is just the minimum nos at the box office for a brand like GADAR 👌👌🙏🏻❤️and this time the scale and script willl be even bigger and dhamakedar . Be…
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
Gadar 3: अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में क्या लिखा
अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘गदर 3’ जब भी आएगी, थिएटर में हंगामा मचा देगी। उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से ‘गदर’ जैसे ब्रांड के लिए 500 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब सामान्य बात हो चुकी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तीसरे पार्ट की स्केल, कहानी और प्रजेंटेशन पहले दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा बड़ा और दमदार होगा।
Kaho na pyaar hai , Gadar 1 or Gadar2 … Ek nahin par 3 biggest solo blockbusters as a heroine with highest footfalls in all 3 films I’ve given and till date they are the biggest hits of my CO STARS as well .. but my FAKE PR machinery is weak unlike other actresses 😁
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
Ameesha Patel: सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग एक बार फिर Sunny Deol के तारा सिंह और अमीषा पटेल की सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नजर आए। ‘गदर’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि तीसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकता है।पोस्ट में अमीषा पटेल ने कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के PR सिस्टम पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उनकी फिल्में ‘Kaho Naa… Pyaar Hai’, ‘Gadar: Ek Prem Katha’ और ‘Gadar 2’ उनकी सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर रही हैं।
PR सिस्टम पर भी निशाना साधा
साथ ही उन्होंने कहा कि इन फिल्मों ने उनके को-स्टार्स को भी बड़ी सफलता दिलाई, लेकिन उनकी PR मशीनरी बाकी लोगों जितनी मजबूत नहीं रही। उन्होंने आगे लिखा कि कोई स्टार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है जब वह दुनिया भर में बड़ी हिट फिल्में दे। सिर्फ किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बन जाना सुपरस्टार बनने के लिए काफी नहीं है। अमीषा के इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
अगर ‘गदर 2’ की बात करें तो यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन Anil Sharma ने किया था। इसमें Sunny Deol, Ameesha Patel और Utkarsh Sharma मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 691 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि इसका बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल पिछली बार ‘गदर 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह इन दिनों ‘Humraaz 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सही स्क्रिप्ट मिलने पर इस फिल्म पर भी जल्द काम शुरू हो सकता है। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि ‘गदर 3’ की आधिकारिक घोषणा कब होती है।

Facebook


