IPL Tickets Black Marketing Racket: मुंबई-बेंगलौर मुकाबले से पहले IPL टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक-दो नहीं बल्कि इतने टिकट बरामद

IPL Tickets Black Marketing Racket Buasted: दिल्ली में आईपीएल टिकट ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 54 टिकट और 33 पास बरामद।

IPL Tickets Black Marketing Racket: मुंबई-बेंगलौर मुकाबले से पहले  IPL टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक-दो नहीं बल्कि इतने टिकट बरामद

IPL Tickets Black Marketing Racket Buasted || Image- AI Generated File

Modified Date: May 9, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: May 9, 2026 4:15 pm IST

नई दिल्ली: इन दिनों देश भर के क्रिकेट फैंस में IPL का खुमार छाया हुआ है। इस बीच राजधानी दिल्ली में आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (एआरएससी) ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए इस रैकेट से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। (IPL Tickets Black Marketing Racket Buasted) पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 आईपीएल मैच टिकट, 33 “नॉट फॉर सेल” लिखे पास और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से आईपीएल मैचों की टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल था। आरोपियों के द्वारा कई शहरों में सक्रिय नेटवर्क के जरिए टिकटों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

3 accused arrested (Photo/ANI)

सट्टेबाजों को उपलब्ध कराया जाता था टिकट

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी प्रीमियम श्रेणी की टिकटों और स्पेशल पासों को ब्लैक में बेचते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह केवल आम दर्शकों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि सट्टेबाजों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भी टिकट उपलब्ध कराता था। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि जिन पासों पर “बिक्री के लिए नहीं” लिखा था, उन्हें भी भारी कीमत लेकर बेचा जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और कई अन्य शहरों में भी जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

बदला गया वेन्यू, सामने आई वजह

इसी बीच आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के आयोजन स्थल को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। (IPL Tickets Black Marketing Racket Buasted) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत साक़िया ने गुरुवार को बताया कि आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु से हटाकर अहमदाबाद स्थानांतरित करने का फैसला कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मुफ्त टिकटों की मांग के कारण लिया गया।

सैकिया ने कहा कि आईपीएल के नियमों के अनुसार मौजूदा चैंपियन टीम को अपने घरेलू मैदान पर फाइनल और एक प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी का अधिकार मिलता है। पिछले सीजन में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में आयोजित किया जाना तय माना जा रहा था। हालांकि टिकटों की भारी मांग को देखते हुए बीसीसीआई को आयोजन स्थल बदलने का फैसला करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी मेजबान राज्य संघ को स्टेडियम की कुल क्षमता का केवल 15 प्रतिशत हिस्सा ही कॉम्प्लिमेंट्री टिकटों के रूप में दिया जाता है। लेकिन बीसीसीआई को सूचना मिली थी कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ लीग मैचों के दौरान तय सीमा से कहीं अधिक टिकटों की मांग कर रहा था। (IPL Tickets Black Marketing Racket Buasted) जब बीसीसीआई ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो संघ ने सदस्यों, संबद्ध क्लबों, विधायकों, एमएलसी और राज्य सरकार के लिए लगभग 10 हजार अतिरिक्त टिकटों की मांग रखी। इसमें राज्य सरकार के लिए 700 पास भी शामिल थे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल

बीसीसीआई ने इसे आईपीएल नियमों का उल्लंघन मानते हुए फाइनल और प्लेऑफ मुकाबलों के आयोजन स्थल में बदलाव का निर्णय लिया। अब क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई को एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 मैच क्रमशः 27 और 29 मई को मुल्लनपुर में आयोजित होंगे। वहीं आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना

श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया

शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा

सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown