अयोध्या की किसी की रिकॉर्ड-तोड़ यात्राओं की भी एसआईटी जांच हो : अखिलेश यादव

Ads

अयोध्या की किसी की रिकॉर्ड-तोड़ यात्राओं की भी एसआईटी जांच हो : अखिलेश यादव

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 03:00 PM IST

लखनऊ, 19 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ का नाम लिये बिना कहा कि ‘अयोध्या की किसी की रिकॉर्ड-तोड़ यात्राओं’ की पड़ताल के लिए भी एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन होना चाहिये ।

सपा प्रमुख ने परोक्ष रुप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुये अपने “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा “एक एसआईटी, किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए।”

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दान पात्र और वित्तीय प्रबंधन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पहली बार अयोध्‍या के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे योगी ने समाजवादी पार्टी पर रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और जय श्रीराम का नारा लगाने पर लाठियां भाजने का आरोप लगाया।

सात जून को अखिलेश यादव ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए दावा किया था कि मंदिर को मिले दान के करोड़ों रुपये गायब हैं। उन्होंने अदालतों से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया था।

मंदिर के दानपात्र के गबन और वित्तीय कुप्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

भाषा आनन्द मनीषा रंजन

रंजन