Aligarh Crime News: मोबाइल दूकान में बैठे थे दूकानदार, तभी पहुंचे दो युवक और कर दिया कांड, CCTV में कैद हुई वारदात, आप भी देखें वायरल वीडियो
Aligarh Crime News: अलीगढ में दो नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल दूकान में लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
Aligarh Crime News/Image Credit: IBC24.in
- अलीगढ़ में मोबाइल दूकान में लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
- दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर वारदात को अंजाम दिया है।
- इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Aligarh Crime News: अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल दूकान में लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं। यह पूरी वारदात दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। (Aligarh Crime News) पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और घटना के खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना अलीगढ़ जिले के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल के पास की है। यहां 2 बदमाश अचानक दुकान में घुसकर तमंचा दिखाकर शोरूम कर्मचारियों को धमकाने लगे, फिर गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए और वहां मौजूद लोगों को डरा धमकाकर फरार हो गए. बताया जा रहा है, (Aligarh Crime News) बदमाश करीब 2 लाख 24 हजार रुपये लूट ले गए।
दूकान मालिकों ने पूरी घटना की दी जानकारी
Aligarh Crime News: जिस शो रूम में घटना हुई है उसके मालिक प्रशांत वार्ष्णेय और शोरूम के पार्टनर भरत ने बताया कि, वो दोनों दूकान में थे और तभी बदमाश अचानक से दूकान में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने तमचा दिखाकर डराया और गल्ले में रखे रुपए निकाल लिये। बदमाशों ने उन्हें डराने के लिए मारने की कोशिश भी की। (Aligarh Crime News) घटना के समय उनके बड़े भाई और पिता भी दुकान में मौजूद थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी द्वितीय कमलेश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। (Aligarh Crime News) पुलिस ने शोरूम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थाना गांधी पार्क सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि बदमाश गल्ले में रखे रुपए निकालकर फरार हुए हैं। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
मुंह पर मास्क और हाथ में पिस्टल –
यूपी के अलीगढ़ में 2 बदमाशों ने मोबाइल शॉप में घुसकर 2.24 लाख रुपए लूट लिए !!@hindipatrakar pic.twitter.com/Qs7gHmISuc
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 8, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bengal Protocol Row: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चौतरफा घिरी ममता बनर्जी, अब देने लगी ये सफाई, इन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
- IND Vs NZ T20 World Cup Final: मोटेरा में फिर लौटा नीले रंग का समंदर, स्टेडियम में उमड़ी दर्शकों की भीड़, कुछ ही देर में शुरू होगा महामुकाबला
- Farmer Loan Waiver: अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी, दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, इन किसानों को मिलेगी 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

Facebook


