Farmer Loan Waiver: अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी, दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, इन किसानों को मिलेगी 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी, दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, इन किसानों को मिलेगी 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, Farmer Loan Waiver in Maharashtra
नई दिल्ली: Farmer Loan Waiver महाराष्ट्र सरकार ने बजट 2026-27 में किसानों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। राज्य सरकार दो लाख रुपये तक के फसली कर्ज को माफ करेगी। इस फैसले से राज्य के बड़ी संख्या में कर्जदार किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने हाल ही में विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि यह राहत ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ (Punyashlok Ahilyadevi Holkar Shetkari Karjmafi Yojana) के तहत दी जाएगी। सीएम फडणवीस ने ऐलान किया कि किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 सितंबर 2025 तक बकाया फसली ऋण इस योजना के तहत माफ किए जाएंगे। इससे राज्य के बड़ी संख्या में कर्जदार किसानों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।
किसानों को 50000 की प्रोत्साहन राशि भी
Farmer Loan Waiver सरकार ने उन किसानों के लिए भी प्रोत्साहन की घोषणा की है जो नियमित रूप से अपना कर्ज चुकाते रहे हैं। ऐसे किसानों को राज्य सरकार की ओर से 50,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बजट भाषण में फडणवीस ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए चल रही ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ को भी जारी रखने का फैसला लिया गया है और इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा।
और क्या-क्या ऐलान किए?
बजट पेश करते हुए फडणवीस ने कहा कि इस साल महिला किसानों का इंटरनेशनल ईयर घोषित किया गया है। इस मौके पर महिला चरवाहों, मुर्गी पालन करने वालों और बकरी पालन करने वालों के लिए खास इंसेंटिव प्रोग्राम लागू करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने बजट में किसानों की कर्जमाफी का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी योजना के तहत जिन किसानों का कर्ज 30 सितंबर 2025 तक पेंडिंग होगा, उन सभी का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 300 अरब डॉलर की इकॉनमी का टारगेट रखा है। उन्होंने ऐलान किया कि महाराष्ट्र की तीसरी फिल्म सिटी नागपुर में बनाई जाएगी और फिल्म प्रोडक्शन के लिए जरूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर 5 स्टेशनों का काम 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें
- Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा
- Iran Israel Conflict Update: ईरान की हार करीब..? इजरायल ने सबसे ताकतवर कड़ी पर किया हमला, तो अब घायल ईरान का आया पलटवार, बताया कितने दिनों तक ‘जंग’ लड़ पाएगा
- Rahul Gandhi on Womens Day: ‘मेरे परिवार में महिलाएं ही प्रमुख रहीं’… महिला दिवस पर राहुल गांधी का बयान, बोले- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान
- IND vs NZ T20 Final Live: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! अब मात्र इतने रुपए में मोबाइल पर देखें पूरा फाइनल मैच, Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज, जानिए पूरा प्लान
- MP Shikshak News: लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट! अगर 2 साल में ये परीक्षा पास नहीं किया तो जा सकती है नौकरी, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
- Morena Murder Case: पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, होली की रात सो रहा था पति, तभी घर में घुसा प्रेमी, फिर बिस्तर में ही हो गए शुरू… अवैध संबंध के खौफनाक खेल का ऐसे खुला राज

Facebook


