सभी दल उठा रहे हैं ब्राह्मणों का मुद्दा : शिवपाल

सभी दल उठा रहे हैं ब्राह्मणों का मुद्दा : शिवपाल

सभी दल उठा रहे हैं ब्राह्मणों का मुद्दा : शिवपाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: September 6, 2021 12:45 am IST

आगरा, पांच सितंबर (भाषा) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को यहां कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों का मुद्दा तो सभी दल उठा रहे हैं लेकिन समुदाय की सुध के केवल उनकी पार्टी ले रही है। यादव ने कहा, “हम सपा से गठबंधन के लिए पहले से ही प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।” उन्होंने कहा, “लोग कह रहे हैं कि चुनाव आते ही हमने इसके प्रयास किए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। हम इसके लिए बहुत पहले से ही प्रयास कर रहे हैं।” वह आगरा की केंद्रीय कारागार में बंद भदोई के विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से मिलने आये थे। यादव ने कहा, “विधानसभा चुनाव आते ही ब्राह्मणों का मुद्दा सभी पार्टियां उठाने लगी हैं, जबकि ब्राह्मणों की सुध केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने ही ली है।” उन्होंने कहा, “जेल में भी हम ही उनसे मिलने आए हैं। इन दो ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों से मिलने अब तक किसी पार्टी का प्रतिनिधि नहीं आया।” भाषा सं.

नोमाननोमान


लेखक के बारे में