Amethi Murder News: सुबह घर से निकले बुजुर्ग के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर दंग रह गए गांव के लोग, पूरे इलाके में फैल गई सनसनी
Amethi Murder News: सुबह घर से निकले बुजुर्ग के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर दंग रह गए गांव के लोग, पूरे इलाके में फैल गई सनसनी
Amethi Murder News | Photo Credit: AI
अमेठी Amethi Murder News उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 75 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोदियावा गांव की है। पुलिस के अनुसार, हीरालाल द्विवेदी (75) सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग के पास अज्ञात लोगों ने उन पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
Amethi Murder News उसने बताया कि उन्हें कई गोलियां लगीं। परिजन उन्हें तत्काल जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना हीरालाल के भतीजे जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने ‘डायल-112’ पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। सिंह ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की गई टीम का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ पुलिस हत्या की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 8 June 2026 : आज कुंभ के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, जानें किस समय रहेगा राहुकाल और दिशाशूल
- MP Rajya Sabha Chunav: MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा का चुनाव! तीसरी सीट पर भी भाजपा ने उतारा प्रत्याशी, इस नेता को मिला टिकट
- Vande Bharat: राजधानी में ‘इंडिया ब्लॉक’ की बैठक, मीटिंग से पहले सामने आई नाराजगी, क्या दीदी की वापसी से बदलेगा गठबंधन का समीकरण?

Facebook


