Ballia Farmer GST Notice: यहां किसान के साथ हो गया खेला, माइनस में थे बैंक खाते, फिर आया 72 लाख का जीएसटी रिकवरी नोटिस, जानें पूरा मामला
Ballia Farmer GST Notice: यहां किसान के साथ हो गया खेला, माइनस में थे बैंक खाते, फिर आया 72 लाख का जीएसटी रिकवरी नोटिस, जानें पूरा मामला
Ballia Farmer GST Notice: यहां किसान के साथ हो गया खेला, माइनस में थे बैंक खाते, फिर आया 72 लाख का जीएसटी वसूली नोटिस, जानें पूरा मामला /image: AI Generated
- बलिया के किसान को तमिलनाडु से ₹72.76 लाख का GST रिकवरी नोटिस मिला
- किसान का दावा— न कभी तमिलनाडु गया, न कोई कारोबार किया
- PAN कार्ड और बैंक खाते के दुरुपयोग की आशंका, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बलिया। Ballia Farmer GST Notice: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 33 वर्षीय एक किसान को तमिलनाडु से 72 लाख रुपये से अधिक की जीएसटी वसूली का नोटिस मिला है, चौकानें वाली बात ये है कि किसान ने दावा किया कि उसने न कभी तमिलनाडु में कारोबार किया और न ही वहां गया। किसान ने शनिवार को भीमपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ईमेल के माध्यम से मिला नोटिस
Ballia Farmer GST Notice मिली जानकारी के अनुसार, कसौंडर ग्राम पंचायत के सिउरा गोपालपुर निवासी बलबीर सिंह को 15 जुलाई को तमिलनाडु के कोविलपट्टी मंडल स्थित केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय से ईमेल के माध्यम से नोटिस मिला। नोटिस में दावा किया गया कि बलबीर ‘मेसर्स महेंद्र एजेंसी’ के मालिक हैं और अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के बीच कर बकाया के कारण उन्हें जीएसटी, ब्याज, जुर्माना और विलंब शुल्क सहित कुल 72.76 लाख रुपये जमा करने हैं। यह नोटिस सीजीएसटी अधिनियम की धारा 79(1)(सी) के तहत जारी किया गया है।
छात्रवृत्ति के लिए खुलवाया था खाता
Ballia Farmer GST Notice नोटिस में गाजीपुर जिले के सिधागरघाट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की एक शाखा में बलबीर सिंह के खाते का भी उल्लेख है। बलबीर ने हालांकि बैंक विवरण दिखाते हुए दावा किया कि इस खाते से कोई व्यावसायिक लेन-देन नहीं हुआ और फिलहाल इसमें ऋणात्मक (माइनस) शेष राशि है। उन्होंने बताया कि यह खाता वर्ष 2017 में बीटीसी पाठ्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए खुलवाया गया था। बलबीर ने आरोप लगाया कि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके पैन कार्ड और बैंक खाते का दुरुपयोग कर फर्म का पंजीकरण कराया और कारोबार किया। बलबीर अपने छोटे भाई के साथ गांव में रहकर खेती करते हैं। बलबीर के अलावा उनके तीन भाई और हैं। भीमपुरा थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और साइबर प्रकोष्ठ के समन्वय से मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- CG Barish Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, बिलासपुर समेत 21 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी, कई नदी नाले उफान पर
- Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का अपना राशिफल
- US Iran Airstrikes Live Updates : मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! ईरान पर इस वजह से बरसीं अमेरिकी मिसाइलें, सेंट्रल कमांड ने किया बड़ा खुलासा

Facebook


