बांदा: युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की

Ads

बांदा: युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - October 8, 2022 / 04:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

बांदा (उप्र), आठ अक्टूबर (भाषा) बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के नजदीक एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जानकारी मिली कि बांदा रोड़ पर रिसौरा पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे लगे पेड़ से फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दीपू निषाद (22) के तौर पर की गई है, जो नरैनी कोतवाली के अंतर्गत गौर-शिवपुर गांव का रहने वाला था।

सीओ ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर दीपू ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज