UP Crime: नाबालिग बहन पर बिगड़ी भाई की नीयत, घर में अकेली देख किया रेप की कोशिश, फिर कर दिया ये हाल

Ads

UP Crime: नाबालिग बहन पर बिगड़ी भाई की नीयत, घर में अकेली देख किया रेप की कोशिश, फिर कर दिया ये हाल minor girl murder

  •  
  • Publish Date - October 27, 2025 / 06:57 PM IST,
    Updated On - October 27, 2025 / 06:57 PM IST

UP Crime/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ममेरी बहन की गला दबाकर हत्या,
  • बांदा में नाबालिग बहन की हत्या,
  • आरोपी ममेरे भाई हिरासत में

बांदा: UP Crime:  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही नाबालिग ममेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अपनी बुआ के घर गया था और वहां नाबालिग से छेड़खानी करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और अपनी मां को बताने की धमकी दी तो आरोपी ने गुस्से में अपने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक लड़की का शव 24 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद किया गया। मां के लौटने पर बेटी का शव देखकर उसकी चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई।

UP Crime:  एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमों का गठन किया। लगातार 36 घंटे की कड़ी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने दुष्कर्म की कोशिश के दौरान विरोध करने पर गुस्से में हत्या कर दी। एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें