बरेली के मनौना धाम से लौट रहे पिता-पुत्री की सड़क दुर्घटना में मौत, दो अन्य घायल

Ads

बरेली के मनौना धाम से लौट रहे पिता-पुत्री की सड़क दुर्घटना में मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 10, 2025 / 03:54 PM IST,
    Updated On - February 10, 2025 / 03:54 PM IST

बरेली (उप्र), 10 फरवरी (भाषा) बरेली जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति तथा उसकी बेटी की मौत हो गई और पत्नी तथा बेटा घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल राजमार्ग पर अटामांडा गांव के पास हुई। उसने बताया कि गांव पुरैना निवासी राकेश (30), अपनी पत्नी ममता (27), पुत्री खुशमिता (चार) तथा पुत्र (एक) के साथ मोटरसाइकिल से आंवला स्थित मनौना धाम के दर्शन करके घर लौट रहे थे।

बहेड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अटामांडा के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे राकेश और खुशमिता की मौके पर ही मौत हो गई तथा ममता और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

सिंह ने बताया कि राकेश एक निजी स्कूल में शिक्षक था और उसकी पत्नी पंचायत सहायिका है।

भाषा सं जफर खारी

खारी