हरदोई में युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला

हरदोई में युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला

हरदोई में युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 28, 2022 2:18 pm IST

हरदोई (उप्र), 28 नवंबर (भाषा) हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चंदूपुर खैराई गांव निवासी एक युवती और युवक का शव युवती के चाचा के घर में एक ही रस्सी के फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।