सुल्तानपुर, 14 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव नहर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ग्रामीणों ने नहर में एक व्यक्ति का शव दिखने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
शिवगढ़ के थाना प्रभारी शिवगढ़ चंद्रभान वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान समर बहादुर (55) के रूप में हुई है जो भरखरे का निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं जफर
देवेंद्र
देवेंद्र