बलिया (उप्र), तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में घर से सोमवार को लापता हुए एक युवक का शव नहर में पाया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के कमरौली गांव के पास कुछ चरवाहों ने नहर में पड़े शव को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मनोज गुप्ता (40) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मनोज सोमवार को घर से एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकला था और लापता हो गया।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मनोज की नहर के डूबकर मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन