Reported By: Komal Dhanesar
,CGPSC Bharti Scam | Photo Credit: AI
भिलाई: CGPSC Bharti Scam छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाले में बुधवार को सुबह ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। (ED Raid CGPSC Scam) भिलाई के सेक्टर-10 स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव के घर पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि जेके ध्रुव के निवास पर जांच अधिकारियों की टीम एक गाड़ी में पहुंची है।
CGPSC Bharti Scam बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह करीब 6 बजे के आसपास पहुंची हुई थी और तब से उनके निवास पर जांच जारी है। फिलहाल सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि जेके ध्रुव पीएससी के पूर्व सचिव रह चुके हैं और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाला मामला था, जिसमें उनकी भी भुमिका सामने आई थी, जो कि कई आईएएस अधिकारी बच्चों की और राजनेताओं की बच्चों की पीएससी में चयन किया गया था और उसको लेकर के टीम लगातार दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि पहले भी उनके घर टीम दस्तक दे चुकी है और आज भी लगातार जांच जारी है।
भिलाई : पूर्व IAS जेके ध्रुव के घर CBI की रेड https://t.co/td5hRQuwix
— IBC24 News (@IBC24News) June 3, 2026