मऊ से एक जनवरी से लापता युवक का शव बलिया में मिला

Ads

मऊ से एक जनवरी से लापता युवक का शव बलिया में मिला

  •  
  • Publish Date - January 9, 2024 / 12:19 AM IST,
    Updated On - January 9, 2024 / 12:19 AM IST

बलिया (उप्र) आठ जनवरी (भाषा) बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव मिला है, जो नये वर्ष के पहले दिन से लापता था। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली के मौजा चिऊटापुर गांव के समीप सोमवार की सुबह मनीष कुमार (25) का नहर से शव मिला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ ने बताया कि मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत सेमरी मिश्रौली गांव निवासी मनीष गत एक जनवरी से गायब था, जिसकी गुमशुदगी घोसी कोतवाली में दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज