ताजमहल के पास स्थित होटल में बम होने की सूचना, जांच में निकली अफवाह
ताजमहल के पास स्थित होटल में बम होने की सूचना, जांच में निकली अफवाह
आगरा (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) ताजमहल के पूर्वी गेट के समीप स्थित ताज रिसॉर्ट होटल में बृहस्पतिवार की शाम बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
हालांकि, जांच में यह सूचना अफवाह साबित हुई।
सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि शाम को करीब पांच बजे ताज रिसॉर्ट होटल के ईमेल आईडी पर बम होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
नागर ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचीं और होटल के पूरे परिसर का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि होटल के सभी कमरों की भी सघन तलाशी ली गयी और कई घंटों की तलाशी के बाद होटल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।
नागर ने बताया कि होटल के प्रबंधन से लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जिस ईमेल से सूचना मिली है उसकी जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम गोला
गोला

Facebook


