भर भराकर गिरी दीवार, तड़प-तड़पकर हो गई मासूम की मौत, मां गंभीर

Ads

देवरिया में कच्चे मकान की दीवार गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - September 17, 2022 / 11:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

देवरिया। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर कस्बे में बारिश की वजह से शनिवार शाम को लगभग सात बजे एक कच्चे मकान की दीवार गिरने के कारण तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उप जिलाधिकारी (सदर) सौरभ सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) यश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का नाम आर्यन है और उसकी घायल मां का नाम सुनीता (40) है। उन्होंने बताया कि सुनीता को गंभीर चोट आई है और उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि देवरिया जिले में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से जगह-जगह भारी जलजमाव भी हो गया है और सड़कों पर पानी भर गया है। कई मुहल्लों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।