Bulandshahr Triple Murder Case/Image Credit: X Handle
बुलंदशहर से त्रिलोक चन्द की रिपोर्ट…
Bulandshahr Triple Murder Case: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों भाजपा सभासद के परिवार के थे। पार्टी जिम में चल रही थी। वारदात शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सुभाष रोड स्थित नेहरूपुर चुंगी के पास एक जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। (Bulandshahr Triple Murder Case) चश्मदीदों ने बताया कि केक लगाने जैसी मामूली बात पर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद आरोपियों ने हथियार निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
Bulandshahr Triple Murder Case: गोलीबारी में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप सैनी की जान चली गई। मनीष सैनी भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे, जबकि आकाश सैनी उनके भतीजे और अमरदीप सैनी उनके चाचा के लड़के थे। सभासद संजय सैनी ने बताया कि उनके भाई और भतीजे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे, जहां उन पर हमला किया गया। (Bulandshahr Triple Murder Case) उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अंतरिक्ष जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिम के अंदर आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। (Bulandshahr Triple Murder Case) दोस्तों में चेहरे पर केक पोते पर विवाद शुरू हुआ और फायरिंग कर दी गई।
Bulandshahr Triple Murder Case: वारदात के बाद खुर्जा में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और तात्कालिक विवाद, दोनों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा।
इन्हे भी पढ़ें:-