गोरखपुर में प्रस्तावित वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को मंत्रिमंडल की मंजूरी
गोरखपुर में प्रस्तावित वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को मंत्रिमंडल की मंजूरी
लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को गोरखपुर में प्रस्तावित ‘उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोरखपुर में बनने वाले ‘उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी गई।
गोरखपुर में 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह विश्वविद्यालय कैम्पियरगंज क्षेत्र में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित किया जाएगा।
राज्य सरकार वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के लिए इस वर्ष प्रस्तुत राज्य के बजट में भी 50 करोड़ रुपये पास कर चुकी है।
इस विश्वविद्यालय में वानिकी, औद्यानिकी, वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी सहित कई आधुनिक विषयों में बीएससी, एमएससी, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
भाषा आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


