गाड़ी रोकने से नाराज BJP नेता ने पुलिसकर्मियों पर दिखाया धौंस, दुर्व्यवहार से मचा बवाल, केस दर्ज

Ads

पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

  •  
  • Publish Date - January 30, 2022 / 11:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

Case registered against BJP corporator : मथुरा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की मथुरा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के खिलाफ पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें:  SECL को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत के बयान के बाद सामने आया विधायक विनय जायसवाल का बयान, कही ये बात

आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने जब उनकी गाड़ी को जांच के लिए रोका तो वह पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगीं जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें:  प्रदेश की सियासत में नाग और सपेरे की एंट्री, कृषि मंत्री ने पूर्व सीएम को नाग और राज्यसभा सांसद को बताया सपेरा

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए शर्मा को गाड़ी रोकने का इशारा किया था लेकिन इस पर जिलाध्यक्ष गुस्सा हो गईं और पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करने लगीं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ स्टैटिक सर्विलांस टीम के प्रभारी की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  पूर्व कांग्रेस विधायक का विवादित बयान का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को लेकर कह रहे आपत्तिजनक बात