केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने को कहा

केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने को कहा

केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने को कहा
Modified Date: March 25, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: March 25, 2026 4:42 pm IST

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 25 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर 2027 में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ‘अग्निवीरों’ के पुनर्वास के लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित करने को कहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मदन शील शर्मा ने कहा कि यह पत्र मुख्यमंत्रियों को संबोधित है।

पत्र प्राप्त होने के बाद, हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक रिपोर्ट भेजी है।

मंत्रालय ने वन रक्षक, खनन रक्षक, पुलिस कांस्टेबल, दमकलकर्मी, घुड़सवार पुलिस, जेल वार्डन और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) जैसे पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने को कहा है।

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में