Chachi Bhatija Love Story: अपने ही भतीजे के साथ कमरे में ऐसा काम कर रही थी चाची, देखकर फटी रह गई पति की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये कदम

Ads

Chachi Bhatija Love Story: अपने ही भतीजे के साथ कमरे में ऐसा काम कर रही थी चाची, देखकर फटी रह गई पति की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये कदम

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 03:12 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 03:12 PM IST

Chachi Bhatija Love Story | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की
  • वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई
  • पुलिस ने रीना, सतीश और अर्जुन को गिरफ्तार किया

कानपुर: Chachi Bhatija Love Story आज के इस युग में रिश्तों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। चाहे पति पत्नी का रिश्ता हो या दोस्ती किसी की कोई गारंटी नहीं है। चले तो चांद तक नहीं तो शाम तक टिकते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां सात जन्मों का रिश्ता पल भर में ही खत्म हो गई। यहां एक महिला ने अपने भतीजे के संग मिलकर अपने ही पति की हत्या कर ​दी और वारदात को छुपाने के लिए एक्सीडेंट का रूप दे दिया। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर ली है।

UP Kanpur News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कानपुर जिले का है। आरोपी पत्नी की पहचान रीना और भतीजा का नाम अर्जुन, सतीश रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी रीना अपने पति के साथ कानपुर में रहती थी। साथ में उसका भतीजा भी रहता था। इसी बीच सतीश और रीना की नजदीकी बढ़ गई थी। इसी दौरान मृतक पति ने भतीजे सतीश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बदनामी से बचने के लिए आरोपी रीना ने अपने भतीजे सतीश और अर्जुन का सहारा लिया। फिर रीना ने रात में उसे नींद की गोलियां देकर सुला दिया फिर तकिया से काम तमाम कर दिया। जिसके बाद इस वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

घटना के बाद अब आरोपी महिला पुलिस के सामने रोने लगी। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में शक हुआ और फिर इस मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार रीना सतीश के साथ रिलेशन में थी और अर्जुन के साथ ब्लू फिल्में देखती थी पति की हत्या में सतीश और अर्जुन दोनों ने रीना की मदद की थी। अवैध संबंधों ने सतीश और अर्जुन को जेल भिजवा दिया है और रीना को उसके गुनाहों की सजा मिल गई है।

इन्हें भी पढ़े:-

यह घटना कहां हुई?

कानपुर जिले में।

आरोपी कौन हैं?

पत्नी रीना और उसके भतीजे सतीश व अर्जुन।

हत्या कैसे की गई?

पति को नींद की गोलियां देकर सुलाया गया और फिर तकिए से दबाकर हत्या कर दी गई।