थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया
थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया
लखनऊ, चार अगस्त (भाषा) थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मौजूदा परिचालन तैयारियों और क्षमता विकास पहल की समीक्षा के लिए मंगलवार को लखनऊ स्थित मध्य कमान के मुख्यालय का दौरा किया।
सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जनरल धीरज सेठ को सुरक्षा स्थिति, ढांचागत विकास, आधुनिकीकरण के प्रयासों आदि के बारे में अवगत कराया गया।”
सेना के अनुसार कमांडरों और विभिन्न रैंक के अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन की तैयारियां और आत्मनिर्भरता सैन्य प्रभावशीलता की रीढ़ हैं।
भाषा राजेंद्र जोहेब
जोहेब

Facebook


