उत्तर प्रदेश के गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्चे की मौत, तीन जख्मी

Ads

उत्तर प्रदेश के गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्चे की मौत, तीन जख्मी

  •  
  • Publish Date - August 9, 2023 / 11:32 AM IST,
    Updated On - August 9, 2023 / 11:32 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में एक मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी तथा तीन अन्य जख्मी हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शाहपुर के थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के पलड़ी गांव में मंगलवार को कुछ बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे तभी एक दीवार अचानक ढह गयी। उसके मलबे में दबने से आदिल (10) की मौत हो गई तथा उसके दो चचेरे भाई साहिल (सात) और सुबहान (पांच) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि