CM Dr. Mohan Yadav Targeted Rahul Gandhi: मोहन यादव ने मांगा राहुल गांधी का इस्तीफा, पीएम और गृहमंत्री पर की टिप्पणी तो जमकर सुनाई खरी-खोटी

Ads

CM Dr. Mohan Yadav Targeted Rahul Gandhi: सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 11:16 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 11:20 PM IST

CM Dr. Mohan Yadav Targeted Rahul Gandhi / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को लेकर दिया विवादित बयान।
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर किया पलटवार।
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी से की इस्तीफे की मांग।

CM Dr. Mohan Yadav Targeted Rahul Gandhi: लखनऊ: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान ने अब तूल पकड़ लिया है और हर तरफ राहुल गांधी के बयान की निंदा की जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

सीएम डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को लेकर राहुल गांधी का बयान समूचे लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि, एक नेता प्रतिपक्ष के मुंह से ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाना बहुत दुर्भाग्य की बात है। राहुल गांधी का बयान लोकतंत्र का अपमान है। (CM Dr. Mohan Yadav Targeted Rahul Gandhi) सीएम डॉ. यादव ने आगे कहा कि, राहुल गांधी नीतिगत बात करें तो समझ भी आता है, लेकिन जिस तरह की भाषा वो बोल रहे हैं मुझे लगता है इन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

क्या कहा था राहुल गांधी ने…

CM Dr. Mohan Yadav Targeted Rahul Gandhi: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी ने अपने एक बयान में प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री को ‘गद्दार’ कहा है। रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वीरा पासी, अंबेडकर ने कहा था कि, हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है।सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए। (CM Dr. Mohan Yadav Targeted Rahul Gandhi) राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा है कि राहुल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी सोच अर्बन नक्सल जैसी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार