CM Yogi Adityanath Latest News/Image Credit: IBC24.in
CM Yogi Adityanath Latest News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई। ये वाहन कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में लखनऊ ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, (CM Yogi Adityanath Latest News) जिसमें बेहतर जीवन स्तर, मजबूत बुनियादी ढांचा और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सतत विकास और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ‘जीरो वेस्ट से जीरो कार्बन उत्सर्जन’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एलईडी स्ट्रीट लाइट, (CM Yogi Adityanath Latest News) सीसीटीवी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से शहरी सुरक्षा मजबूत हुई है। साथ ही, शहर की बस सेवाओं को भी धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की योजना है, जिससे लखनऊ को स्वच्छ, स्मार्ट और हरित शहर बनाया जा सके।
लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में… https://t.co/5ZKqZ7CFKy
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 1, 2026
इन्हे भी पढ़ें:–