CM Yogi Adityanath News:’पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट ट्रेन की स्पीड का मुकाबला, सीएम योगी ने अखिलेश यदव पर किया तीखा प्रहार

Ads

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर अब तक सबसे बड़ा राजनीतिक हमला किया है।

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 11:40 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 11:40 PM IST

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर बड़ा राजनीतिक हमला किया है।
  • सीएम योगी ने कहा कि, "हमारी सरकार बुलेट ट्रेन की रफ्तार वाली है।
  • सीएम योगी ने कहा - साइकिल का पंचर तो पंचर ही रहेगा, वह हमेशा के लिए धराशायी हो जाएगा।

CM Yogi Adityanath News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर अब तक सबसे बड़ा राजनीतिक हमला किया है। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित ‘कार्यकर्ता संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार अब बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है और “पंचर साइकिल” कभी भी इसका मुकाबला नहीं कर पाएगी।

‘डबल इंजन के सामने साइकिल धराशायी’

सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए सपा पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि, “हमारी सरकार बुलेट ट्रेन की रफ्तार वाली है। (CM Yogi Adityanath News) जब हम डबल स्पीड से चलेंगे, तो साइकिल का पंचर तो पंचर ही रहेगा, वह हमेशा के लिए धराशायी हो जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने जनता को उनके हक के लिए तरसाया था, आज प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता के लिए तरसा दिया है।

सीएम ने गिनाई भाजपा सरकार के 9 सालों की उपलब्धियां

CM Yogi Adityanath News:  सीएम योगी ने भाजपा सरकार की 9 सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, पहले यूपी और गोरखपुर का नाम सुनते ही लोग पांच कदम पीछे हट जाते थे, लेकिन आज यूपी की पहचान सम्मान से जुड़ी है। सीएम योगी ने आगे कहा कि, मासूमों की मौत पर पिछली सरकारों की संवेदना नहीं पिघलती थी, (CM Yogi Adityanath News) लेकिन मोदी-योगी की जोड़ी ने एम्स देकर इस बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया।

पिछली सरकार कब्रिस्तान को देती थी पैसा

सीएम योगी ने धार्मिक एजेंडे पर प्रहार करते हुए कहा कि, पिछली सरकारों में पैसा ‘कब्रिस्तान’ को दिया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने प्रदेश के 1500 मंदिरों का सुंदरीकरण कराया है। ‘जिस अयोध्या में पहले लाठियां और गोलियां मिलती थीं, आज वह दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बन गई है। (CM Yogi Adityanath News) भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है। हमें मंदिर प्यारे हैं, इसलिए हम मंदिर को पैसा दे रहे हैं। जिसको जो प्यारा होता है, वह वही करता है।’

सीएम ने कार्यकर्ताओं को कही सावधान रहने की बात

CM Yogi Adityanath News:  मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए सावधान करते हुए कहा कि अब यूपी में ‘उपद्रव नहीं, उत्सव’ का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने प्रदेश को दंगों की आग में झोंका था, उन्हें कोई ऐसा मुद्दा न दें जिससे उनके पाप धुल सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माफियाओं को प्रश्रय देने वालों के दिन लद चुके हैं और अब कोई फिरौती या गुंडागर्दी करने की हिम्मत नहीं कर सकता।

इन्हे भी पढ़ें:-