Fake Call Center Busted In Raipur: रायपुर में एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, राजधानी में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना, इस कांपलेक्स से चल रहा था पूरा खेल

Fake Call Center Busted In Raipur: क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र नगर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया

Fake Call Center Busted In Raipur: रायपुर में एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, राजधानी में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना, इस कांपलेक्स से चल रहा था पूरा खेल

Fake Call Center Busted In Raipur/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 25, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: March 25, 2026 10:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने तेज की कार्रवाई।
  • क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र नगर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।
  • पुलिस ने राजेंद्र नगर के अंजनी कांपलेक्स से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Fake Call Center Busted In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र नगर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर भी उसी तर्ज पर संचालित किया जा रहा था, जैसा हाल ही में पिथलिया कॉम्प्लेक्स में पकड़ा गया था। (Fake Call Center Busted In Raipur) पुलिस ने राजेंद्र नगर के अंजनी कांपलेक्स से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमेरिकी लोगों को निशाना बनाते थे आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी यहां से विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिकी लोगों को निशाना बनाकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मौके से कई लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। (Fake Call Center Busted In Raipur) प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

कैसे करते थे ठगी

Fake Call Center Busted In Raipur: गौरतलब है कि बीती रात ही क्राइम ब्रांच ने पिथलिया कॉम्प्लेक्स में भी इसी तरह के ठगों के गिरोह का खुलासा किया था, जिसके बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पिथलिया कॉम्प्लेक्स में पुलिस ने करीब 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कॉम्प्लेक्स की तीसरी और चौथी मंजिल में कॉल सेंटर चल रहा था। (Fake Call Center Busted In Raipur) आरोपी रात के समय कॉल सेंटर ऑपरेट करते थे और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी को अंजाम देते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों को झांसे में लेते थे और उनसे बड़ी रकम वसूलते थे। यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.