CM Yogi Attacke on Akhilesh Yadav || Image- PTI News File
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत में 569 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। (CM Yogi Attacke on Akhilesh Yadav) इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में पीलीभीत की अनदेखी की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो दोपहर में उठे, दो बजे तैयार हो और शाम को जिम चला जाए, उसके पास गरीबों का दर्द सुनने का समय कहां होगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लिए विकास का मतलब केवल सैफई का विकास था। योगी ने कहा कि अगर पीलीभीत उनकी प्राथमिकता होती, तो उनके चार कार्यकाल में यहां एक मेडिकल कॉलेज जरूर बन गया होता।
मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का भी जिक्र किया और कहा कि इस कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का रास्ता खुला है। (CM Yogi Attacke on Akhilesh Yadav) उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने CAA का विरोध किया और पात्र शरणार्थियों को नागरिकता दिए जाने का भी विरोध किया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष ने वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति की और विस्थापित हिंदू परिवारों की पीड़ा को नजरअंदाज किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने ऐसे लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई और उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष ने अपने शासनकाल में क्षेत्रीय और राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी।
#WATCH | Pilibhit: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone for 66 development projects worth Rs 569 crore in the Barkhera and Bisalpur assembly constituencies.
He says, “Today, projects worth nearly Rs 600 crore are being received by these… pic.twitter.com/zcOrT8ABeI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2026
#WATCH | Pilibhit: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone for 66 development projects worth Rs 569 crore in the Barkhera and Bisalpur assembly constituencies.
He says, “Today, projects worth nearly Rs 600 crore are being received by these… pic.twitter.com/zcOrT8ABeI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2026
सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा
टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन
छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट
उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री