Palwal Road Accident News: सड़क हादसे में यूपी के श्रद्धालुओं की हुई मौत, सीएम योगी ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ads

Palwal Road Accident News: सीएम योगी ने पलवल में हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 05:14 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 05:20 PM IST

Palwal Road Accident News/Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के पलवल में खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप।
  • सड़क हादसे में यूपी के 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत।
  • यूपी के 6 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम योगी ने जताया शोक।

Palwal Road Accident News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हरियाणा के पलवल में हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के पलवल में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हरियाणा सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर हादसे में जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। (Palwal Road Accident News)

सड़क हादसे में हुई 6 श्रद्धालुओं को मौत

Palwal Road Accident News: सीएम योगी ने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’ पुलिस के अनुसार, हरियाणा में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पिकअप वाहन में सवार लोग राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर और राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे थे। इस हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे।

इन्हें भी पढ़ें:-