Ram Mandir Donation Case: ‘कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले दे रहे उपदेश, जांच से सब हो जाएगा साफ’, राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर भड़के सीएम योगी, विपक्ष की लगाई क्लास

Ads

Ram Mandir Donation Case: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर राम नगरी अयोध्या पहुंचे।

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 02:02 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 02:06 PM IST

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: ANI X Handle

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर राम नगरी अयोध्या पहुंचे।
  • सीएम योगी ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया।
  • सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर राम नगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित ₹378 करोड़ से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

चंदा चोरी के आरोपों पर भड़के सीएम योगी

सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया। (Ram Mandir Donation Case) सीएम योगी ने कहा कि, राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे। किसी के पास चंदा चोरी का कोई सबूत है तो वह एसआईटी को दे, इसकी पूरी जांच और सख्त एक्शन होगा।

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Ram Mandir Donation Case: सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि, आरोप लगाने वाले लोग केवल बदनाम करने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि, इनका आचरण सबके सामने है, जिन्होंने कभी राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, श्री राम बोलने पर लाठियां चलवाईं और कोर्ट में प्रभु राम के खिलाफ केस लड़े।

इतना ही नहीं सीएम योगी ने साफ़ नसीहत दी है कि, जांच की रिपोर्ट आने तक कोई भी इस मामले में बयानबाजी और किसी के चरित्र हनन का प्रयास ना करें। सीएम ने कहा कि, अगर कोई अपराधी है तो वो बचेगा नहीं, यह पूरी तरह कन्फर्म है। सीएम योगी ने आगे कहा कि, सबको अपनी जिम्मेदारी का दायित्व निभाना होगा। (Ram Mandir Donation Case) जिम्मेदारी का दायित्व निभायेंगे तभी विकास होगा। सपा जय श्री राम कहने पर गोली चलवाती थी, हमने ट्रस्ट की मांग पर SIT बनवाई। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा। हां, अगर… किसी के पास कोई सुबूत हो तो SIT को दे. लेकिन बयानबाजी से अयोध्या का अपमान न करे। जनता अपमान करने वालों से सावधान रहे।

इन्हे भी पढ़ें:-